फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मतदाता बनने के लिए करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। प्रशासन स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव की तैयारी में जुट गया है। स्नातक निर्वाचन के लिए जिन अभ्यर्थियों ने 2022 तक स्नातक की परीक्षा पास की होगी, वही पात्र होंगे। स्कूल और इंटर के अध्यापक जो छह साल पूर्व से शिक्षण कार्य में लगे हैं वे मतदाता बन सकेंगे। स्नातक मतदाता बनने के लिए फाॅर्म 18 व शिक्षक मतदाता बनने के लिए फाॅर्म 19, पहचान पत्र व अन्य जरूरी दस्तावेजों के साथ भरना होगा। इसके लिए बैरिया में खंड विकास अधिकारी आदित्य सिंह व सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा को बीएलओ बनाया गया है। मुरली छपरा में खंड विकास अधिकारी शकील अहमद व अरविंद कुमार यादव एबीएसए मुरली छपरा को सहायक बीएलओ बनाया गया है। मतदाता बनने के इच्छुक लोग अपना आवेदन पत्र छह नवंबर तक अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। 25 नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन और दवा, आपत्ति का निस्तारण किया जाएगा। 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। खंड विकास अधिकारी बैरिया आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि संबंधित मतदाता बनने की योग्यता रखने वाले लोग जरूरी दस्तावेज के साथ कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे भरकर जमा करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें