डीएलएड छठवें और सातवें समेस्टर की परीक्षा बुधवार को जिले के पांच परीक्षा केंद्रों में हुई। परीक्षा में कुल 3698 परीक्षार्थियों में 3477 उपस्थित रहे। जबकि 226 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे। बीएसए और प्रभारी डायट प्राचार्य मनीष सिंह ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों की कार्यप्रणाली, प्रवेश पत्र का निरीक्षण, कक्ष में बैठने व प्रकाश की व्यवस्था आदि का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिए। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही।
जिले में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज बलिया, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बलिया के अलावा रामकरन इंटर कॉलेज, भीमपुरा नं.-एक, सिद्दकिया इंटर कॉलेज कोटवारी और श्रीनाथ बाबा इंटर कॉलेज, गढ़मलपुर, सहुलाई शामिल है। डायट प्रभारी व बीएसए मनीष सिंह ने बताया कि परीक्षा को सकुशल कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किए गए हैं। डायट प्राचार्य मनीष सिंह ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को सील बंद प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए गए। परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस व मोबाइल फोन पूर्णता वर्जित रहा। एक-एक को चेक कर ही अंदर जाने दिया गया। बताया कि परीक्षा को सकुशल कराने के लिए सभी सेंटर पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एक पर्यवेक्षक लगाए गए थे। शांतिपूर्ण एवं सुचिता पूर्ण परीक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल भी तैनात रहे।