फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: न्यूनतम पारा चार डिग्री लुढ़का, गलनभरी ठंड से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से मौसम की बेरुखी जारी है। बुधवार को कोहरा नाममात्र का रहा लेकिन आसमान में मंडराते बादल से किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि धूप निकलने के बाद हल्की हवा चलने से न्यूनतम पारा चार डिग्री लुढकने से ठंड में इजाफा रहा। बुधवार को अधिकतम 21 व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार की सुबह नाममात्र का कोहरा रहा और आसमान में हल्के बादल छाए रहे। आसमान में बादल देख किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों के अनुसार बारिश होने पर दलहनी फसलाें को नुकसान हो सकता है। हालांकि विलंब से धूप हुआ जो पूरे दिन रहा। लेकिन हल्की हवा चलने के कारण गलनभरी ठंड से लोग परेशान रहे। धूप होते ही लोग शरीर को गरम करते रहे। नगर में आने-जाने वाले लोग लगातार कई दिनों से पड़ रही ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर कर सुबह-शाम में घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें