फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस से 20 कछुए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
15 अगस्त के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में मंगलवार को बलिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आजमगढ़-कोलकाता सप्ताहिक ट्रेन के जनरल बोगी से जीआरपी ने एक लावारिस बैग से 20 कछुए बरामद किए। मामले की जानकारी वन विभाग को दी। वन दारोगा राजकुमार गौतम को जीआरपी ने सभी कछुओं को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस क मद्देनजर जीआरपी प्रभारी मार्कंडेय यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक मैनेजर सिंह, हेड कांस्टेबल अदनानशेख, कांस्टेबल उमाशंकर सरोज चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान सभी प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे। आजमगढ़-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस के जनरल बोगी में जांच के दौरान एक लावारिस बैग से 20 कछुओं को बरामद किया। जीआरपी ने लावारिश बैग के बारे में पूछताछ की, लेकिन किसी ने कुछ नहीं बोला। जीआरपी ने वन विभाग को सूचना देकर बुलाया और सभी कछुओं को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें