कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में मुजफ्फरपुर जिले में 21 से 23 अक्तूबर तक आयोजित कराटे प्रतियोगिता में जनपद के खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु एवं भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने 20 गोल्ड, 11 सिल्वर और 10 ब्रोंज हासिल किया जिसके चलते जिले को ट्राफी मिली।
सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रीतम वर्मा ने दो गोल्ड, सनबीम स्कूल के अगरसंडा के आदित्य और अतुल ने दो गोल्ड तथा राजश्री पब्लिक स्कूल के अंबुज तथा श्रेया ने दो-दो गोल्ड प्राप्त किया। इसी प्रकार सेंट जेवियर्स के अभिषेक बिंद को एक गोल्ड तथा एक सिल्वर, शेखर राय को एक गोल्ड तथा एक ब्राेंज, आशुतोष को एक सिल्वर तथा एक गोल्ड, नितेश, अनुराग, कृष्णा अमन को एक-एक ब्राेंज मेडल तथा शिवम को एक सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ।
इसी तरह से सनबीम के निशेश राज को एक ब्राेंज, अर्पित, अभय को एक-एक सिल्वर, युवराज सिंह को एक गोल्ड, आर्यन को एक सिल्वर, राजश्री पब्लिक स्कूल के निक्की यादव, आयुष सिंह, आनंद मोहन को एक-एक गोल्ड मेडल प्राप्त हुए है। जबकि दिल्ली पब्लिक कान्वेंट स्कूल मिड्डा के आशीष यादव को एक गोल्ड तथा एक ब्राेंज, नरेंद्र को एक सिल्वर, पूर्वोत्तर रेलवे स्कूल के कमल यादव, सुमित झा, धनंजय यादव, संजय पासवान को एक-एक गोल्ड तथा एक-एक सिल्वर मेडल प्राप्त हुए हैं।
कराते स्कूल रसड़ा के प्रभा को दो सिल्वर, अभिनाश को एक ब्राेंज तथा सेंट जोसेफ के किशन यादव को दो ब्राेंज तथा बेस्ट फाइटर का अवार्ड प्रीतम वर्मा को दिया गया। बलिया मॉडल रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर कराटे एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. कुंवर अरुण सिंह, धर्मेंद्र कुमार पटेल, धीरज गुप्ता, राजकुमार वर्मा, पंकज सिंह ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। सचिव एलबी रावत ने खिलाड़ियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।