फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक अधिकारियों के आवासों को पूरा करने के लिए मिले 176.44 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में वर्ष 2013 से न्यायिक अधिकारियों के लिए श्रेणी पांच के 16 आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। 1612.76 लाख से बन रहे इन आवासों के लिए 176.44 लाख की धनराशि और जारी की गई है। कार्यदायी संस्था सीएनडीएस की ओर से इसका निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण अब जल्द पूरा होगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से वर्ष 2013 में पहले रोडवेज के पास न्यायिक अधिकारियों के लिए श्रेणी पांच के 16 आवासों के निर्माण के लिए लगभग साढ़े आठ करोड़ की धनराशि से शुरू कराया गया था। सीएंडडीएस की ओर से निर्माण शुरू कराया गया था। वर्ष 2020 में इन आवासों की पुनरक्षित लागत 1355.68 स्वीकृत की गई और शेष धनराशि 425.63 लाख जारी भी की गई लेकिन आवासों का निर्माण पूरा नहीं हुआ। अब आवासों की लागत एक बार फिर पुनरक्षित कर 1612.76 लाख रुपये कर दी गई है। निर्माण को पूरा करने के लिए 176.44 लाख की धनराशि और जारी की गई है। इससे निर्माण जल्द पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें