फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सूर्य नमस्कार के 12 आसन रखेंगे शरीर को फिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने चंद्रशेखर उद्यान में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अंतर्गत आयोजित योग सप्ताह कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोगों को सूर्य नमस्कार के 12 आसनों की जानकारी दी गई। इसकी महत्ता बताई कि सूर्य नमस्कार से लोग फिट रह सकते हैं।
विज्ञापन

जनपदवासियों को योगाभ्यास कराया गया। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद संत कुमार उर्फ मिठाई लाल गुप्ता ने भी योगाभ्यास किया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आनंद सिंह कुशवाहा ने बताया कि सभी तहसील-ब्लॉकों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए।
उधर, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में मौन एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। विवि के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग के प्राध्यापक राजकुमार ने बताया कि अष्टांग योग में प्राणायाम के पश्चात प्रत्याहार व ध्यान का क्रम आता है। प्राणायाम श्वांसों के नियंत्रण का विज्ञान है तो प्रत्याहार सांसारिक आकर्षणों से विमुख होने की प्रक्रिया है। ध्यान का क्रम इसके बाद आता है जिसमें मन की गतिशीलता को नियंत्रित कर किसी एक बिंदु पर केंद्रित किया जाता है। उन्होंने विवि के प्राध्यापकों को शीतली, भ्रामरी तथा अनुलोम- विलोम प्राणायाम का अभ्यास कराया। इसके बाद मौन एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक डाॅ. प्रमोद शंकर पाण्डेय, सह समन्वयक डाॅ. संदीप यादव रहे।
विज्ञापन

दया छपरा: योग सप्ताह के प्रथम दिन दया छपरा के ग्राम प्रधान हृदयानन्द वर्मा के दरवाजे पर आयुष विभाग की ओर से ग्रामीणों को योग कराया गया। आयुष चिकित्सक डॉ. एनसी पटेल, डॉ. आरके वर्मा, राजभुवन राम, हृदयानन्द वर्मा, अमर पासवान आदि माैज्ूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें