फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं पर छींटाकशी के बाद बिगड़ा था माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। टीडी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुए बवाल और मारपीट की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन इसमें एक चर्चा यह भी है कि एक प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने एक साथ आयी करीब 20-25 छात्राओं पर दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों ने छींटीकशी कर दी थी, जिसको लेकर एक पक्ष के समर्थकों ने आपत्ति की, जिसके बाद उनके बीच तकरार हुई और फिर मामला मारपीट में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि एक प्रत्याशी के समर्थन में सिकंदरपुर व आसपास के इलाकों से करीब बीस से पच्चीस की संख्या में छात्राएं वोट डालने आयी थीं, इसी दौरान दूसरे प्रत्याशी के समर्थकों ने छींटाकशी शुरू कर दी थी। इसके बाद से ही दो प्रत्याशी के समर्थकों में विवाद शुरू हो गया, देेखते ही देखते हाथापाई व मारपीट होने लगी। इस बीच पूर्व नेताओं ने दोनों पक्षों को समझाकर माहौल को शांत कराया। गौर करने वाली बात यह है कि टीडी कालेज से मात्र सौ मीटर की दूरी पर करीब पांच से सात मिनट तक दो छात्र गुटों में मारपीट होती रही, लेकिन पुलिस वहां तक नहीं पहुंची। उस समय माहौल शांत होने के बाद छात्राओं ने जाकर मतदान किया।
हालांकि टीडी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के दौरान बवाल प्रकरण में पुलिस को चौराहे के पास भवनों में लगे सीसी टीवी फुटेज से मदद मिल सकती है। एक पक्ष का आरोप है कि भाजपा कार्यालय के पास छात्र गुटों में मारपीट हुई तो दूसरे पक्ष का आरोप है कि सपा कार्यालय के पास चढ़कर छात्रों ने मारपीट की। दोनों स्थितियों में पार्टी कार्यालय के पर अथवा उसके पास विवाद की बात सामने आ रही है। इन दोनों के पास भवनों में लगे सीसीटीवी कैमरे में वहां की गतिविधियां जरूर रिकार्ड होंगी। पुलिस की विवेचना में बवाल के लिए जिम्मेदारों का पता लगाने में सीसीटीवी कैमरे मददगार साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें