फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की लहरों में बह गई 100 मीटर सुरक्षा दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। गंगा की उतरती लहरों ने मंगलवार की शाम सुनार टोला में तबाही मचाई। साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से किए गए रिवेटमेंट कार्य (सुरक्षा दीवार) में 100 मीटर का हिस्सा गंगा की लहरों में बह गया। जैसे ही रिवेटमेंट बहने की सूचना बाढ़ विभाग के अधिकारियों को मिली तो उनके हाथ-पांव फूलने लगे। मौके पर पहुंचे अवर अभियंता जावेद अहमद ने तत्काल ठेकेदारों को बंबू क्रेट विधि से कटान रोकने के निर्देश दिए। कटान के कारण बनिया टोला और सुनार टोला में भगदड़ मची रही। लोग घरों से अपने सामानों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुट गए।
विज्ञापन

पिछले साल साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च कर करीब 250 मीटर बोल्डर डालकर रिवेटमेंट का कार्य कराया गया था। ताकि इन गांवों को सुरक्षित बचाया जा सके। कार्यों में मानकों की अनदेखी होने के कारण आज यह स्थिति पैदा हो गई। बाढ़ पीडि़तों का आरोप है कि कार्यों में अनियमितता को लेकर कई बार आंदोलन कर सड़क जाम तक किया, लेकिन न तो ठेकेदारों की कार्यशैली ही बदली, न हमारे जनप्रतिनिधियों ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया। आज हमलोगों का पुस्तैनी मकान गंगा की लहरों में विलीन हो रहा है और हमलोग असहाय बने हुए हैं। रामगढ़-सोहरा कटान को देखते हुए, बाबूराम गुप्ता, रिंकू गुप्ता, विक्की गुप्ता, दूधनाथ गुप्ता, चंदन गुप्ता, राजा गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, लालबाबू सोनी, जवाहर सोनी आदि लोग अपने घरों को उजाड़ने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें