फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकर फटने से महिला की मौत

Fri, 02 Jun 2017 10:24 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
महिला की माौत से गमगीन परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के गुरगुट्टा गांव में गुरुवार की रात खाना बनाते समय एक ग्रामीण के घर में धमाके के साथ कुकर फट गया। कुकर के फटने से पास में रखी ढिबरी गिर गई, जिससे आग लग गई। आग की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन



आनन-फानन में उसे सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन अस्पताल में इलाज शुरू होते ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के गुरगुट्टा गांव निवासी गुड्डू की पत्नी रेहान (22) रात में करीब 10 बजे खाना बना रही थी। कुकर चूल्हे पर चढ़ा हुआ था, जिसमें चावल पक रहे थे। रेहाना पास में ही सब्जी काट रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान तेज धमाके के साथ कुकर फट गया। कुकर फटने से पास में रखी ढिबरी भी पलट गई, जिससे आग लग गई। रेहाना की चीख सुनकर घर के बाहर मौजूद परिवारीजन दौड़े। इस दौरान रेहाना आग की चपेट में आ गई। परिवारीजनों ने किसी तरह आग को बुझाया। गंभीर हालत में रेहाना को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा पहुंचाया गया।

यहां पर डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल में इलाज शुरू होते ही रेहाना ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत होने से घर में कोहराम मच गया। उधर, अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

कुकर फटने के चलते रेहाना के शरीर में कुकर के कई टुकड़े धंस गए थे। इसके अलावा ढिबरी पलटने से आग के कारण उसका शरीर 90 फीसदी जल गया, जिससे रेहाना की मौत हो गई।

बर्तन व्यवसायी राजेश का कहना है कि कुकर खाना बनाने का ऐसा उपकरण है, जिसकी सफाई आवश्यक है। भाप न निकलने की स्थिति में कुकर फटता है। हालांकि कुकर में सेफ्टीवाल निकलने की व्यवस्था रहती है। लेकिन अधिक पुराना कुकर होने पर सेफ्टीवाल भी जाम हो जाता है। जो विस्फोट का कारण बनता है। ऐसे में कुकर को समय-समय पर साफ कर चेक करते रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें