नेपालगंज उपमहानगर पालिका में मतदान के लिए लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
पड़ोसी देश नेपाल के नेपालगंज जिला बांके में रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो रहा है। सुबह 7:30 बजे से शुरू हुए मतदान में मतदाताओं का जोश देखने को मिल रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर मतदाता पर्ची के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला मतदान करने वाले अपने अपने समर्थकों के लिए मतदान करने के लिए उत्साहित दिखाई पड़े। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे।
नेपालगंज जिला बांके में मतदान के समय सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद दिखाई दी। सांसद पद के लिए राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी से धवल शमशेर राणा जसपा से मोहम्मद इश्तियाक राई कांग्रेस से सुदीप नरसिंह राणा, शिवसेना से दिवाकर खनाल, प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें - यूपी के बाद सपा की अन्य राज्यों में पांव जमाने की तैयारी, गुजरात में भी उतारे उम्मीदवार
ये भी पढ़ें - शिवपाल के साथ मंच पर आए अखिलेश, बोले- राजनीतिक रूप से दूर थे पर अब दूरियां खत्म हो गई हैं
विधायक पद पर कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार क्षेत्र नंबर 2 से बादशाह कुर्मी क्षेत्र नंबर 3 से ,आदेश अग्रवाल एमाले से नीरज गुप्ता कांग्रेस से सुरेंद्र हमाल प्रत्याशी हैं। इसके साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के प्रत्याशियों के भी नेताओ का फैसला आज मतदाता पेटिका में बंद हो जाएगा। नेपालगंज मैं मोहम्मद इश्तियाक राई व धवल शमशेर राणा के बीच कड़ी टक्कर देखी जा रही है।
जनता समाजवादी पार्टी के नेता मोहम्मद इश्तियाक राय ने लोकतंत्र का मील का पत्थर बताते हुए सभी मतदाताओं से चुनाव में भाग लेने की अपील की. राई जो पूर्व भौतिक योजना एवं परिवहन मंत्री भी हैं, ने रविवार सुबह नेपालगंज (15) स्थित एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद मीडियाकर्मियों को संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे खूबसूरत हिस्सा आम चुनाव है और सभी से समझदारी से मतदान करने का आह्वान किया। निष्पक्ष और निडर मतदान लोकतंत्र की खूबसूरती है। चुनाव इस देश के लोकतंत्र के लिए एक ग्रैंड फिनाले की तरह हैं।