फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाजार जा रहे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों का हमला, दो घायल

Sat, 12 Apr 2025 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। गिरिजापुरी में मधुमक्खियों के हमले में बाजपुर बनकटी निवासी दो ग्रामीण घायल हो गए। दोनों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में चल रहा है।
विज्ञापन

सुजौली वन रेंज की ग्राम पंचायत बाजपुर बनकटी निवासी रामखेलावन (44) व बसंतलाल (37) शुक्रवार सुबह साइकिल से बिछिया बाजार जा रहे थे। इस दौरान गिरिजापुरी पेट्रोलपंप के पास उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में दोनों चीख पड़े और मदद की गुहार लगाते हुए भागे। इस दौरान लगभग 10 मिनट तक मधुमक्खियां दोनों पर हमला करती रहीं। स्थानीय लोगों ने आग जलाकर धुआं किया। इसके बाद मधुमक्खियां दोनों को छोड़कर जंगल की ओर चली गईं। हमले में गंभीर रूप से घायल रामखेलावन व बसंतलाल को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें