फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सरैया में पुलिस पर वारंटी और महिलाओं को पीटने का आरोप

Sat, 12 Apr 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवपुर (बहराइच)। सरैया ग्राम पंचायत में वारंटी दधीच को पकड़ने गई कोतवाली नानपारा की पुलिस पर वारंटी व महिलाओं को पीटने का आरोप लगा है। वारंटी को सीएचसी नानपारा में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि पिटाई से वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन


मनीषा देवी ने आरोप लगाया कि उनके पति दधीच के नाम वारंट काटने की बात कह अक्सर पुलिस वाले घर आते हैं और रुपयों की मांग करते है। शुक्रवार शाम चार पुलिस वाले उनके घर आए थे वारंट की बात कहकर पैसों को मांग की। विरोध करने पर मारने लगे। बचाने गई तो उन्हें और उनकी वृद्ध सास राधावती से भी मारपीट की। बच्चों को भी पीटा गया। आरोप है कि वारंटी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटा गया। कोतवाल रामाज्ञा सिंह का कहना है कि वारंटी ने चोट का बहाना बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें