फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच । जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के सेमराना गांव निवासी 35 वर्षीय सर्वेश तिवारी अपने दो साथी 34 वर्षीय सचिन तिवारी व 28 वर्षीय दिलीप तिवारी के साथ गोंडा गए थे। रविवार को सभी वापस आ रहे थे।
जैसे ही वह बहराइच सीमा में प्रवेश करके गोंडा-बहराइच हाईवे पर उधरहना सरहदी गांव के पास पहुंचे थे तभी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क से उतर कर दाहिने ओर लगे पेड़ से जाकर टकरा गई।
विज्ञापन

जिसमें तीनों कार सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को गोंडा अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने चालक सर्वेश तिवारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का इलाज चल रहा है।
विशेश्वरगंज थानाध्यक्ष जयहरि मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं दूसरी ओर खैरीघाट थाना क्षेत्र के इमामगंज चौराहे से पहले खड़े बाइक सवार 25 वर्षीय रवि कुमार निवासी सोहबतिया को डीसीएम ने रौंद दिया। जिससे मौके पर बाइक सवार की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें