फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवा से कांपी तराई, ठिठुरने को मजबूर रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पहाड़ों की तेज बर्फीली हवाओं से तराई कांप उठी। पछुआ चलने से दिनभर ठिठुरन बनी रही। दोपहर में सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन उनका कोई खास असर नहीं रहा। शाम होते ही चारों ओर धुंध छा गई। जिससे राहगीरों को शाम से ही अपने वाहनों की लाइटों को जलाकर अपने गंतव्य को रवाना होना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले तीन दिनों तक ऐसे ही ठंड बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

तेज सर्द हवाओं ने रविवार को गलन बढ़ा दी। सुबह से ही कोहरे की घनी चादर देखी गयी। कोहरे के चलते सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही और वाहनों को सुबह लाइट का प्रयोग करते देखा गया।
सुबह कोहरे के चलते शहर में जगह-जगह अलाव के पास लोग बैठे रहे। दोपहर में कोहरा छटा और सूर्यदेव ने दर्शन भी दिया, लेकिन तेज हवाओं के चलते गलन में कमी नही देखी गयी। रविवार को दिन का तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

वहीं न्यूनतम न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज हवाओं के चलते शाम को ठिठुरन में और इजाफा हुआ। जिससे लोग बेवजह अपने घर से बाहर नहीं निकलेे। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक वीपी शाही ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में कोहरा जारी रहेगा।11 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुुआ ठंड में बढ़ोत्तरी कर रही है। अभी आगे तीन दिन तक ऐसे ही मौसम के रहने के आसार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें