फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की टक्कर से दो की मौत, युवक घायल

Mon, 20 Feb 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 जरवलरोड और खैरीघाट थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के ढकिया गांव निवासी नकछेद (58) पुत्र रामलाल मौर्य सोमवार देर शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित अहाते में बंधे पशुओं को चारा लगाने और पानी पिलाने गया था। वहां से लौटते समय गैल नयापुरवा स्थित बग्गर के निकट जब नकछेद पहुंचा, तभी चौकसाहार से तेज रफ्तार में बेहड़ा जा रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद नकछेद बाइक में फंस गया।

बाइक सवार घसीटते हुए उसे 200 मीटर तक ले गए। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक नकछेद ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को पकड़कर सवारों को रोक लिया। सूचना 100 नंबर पर दी गई। मौके पर पहुंची गश्ती पुलिस टीम ने बाइक को बरामद कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। उपनिरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि रिसिया के भक्तापुर निवासी राधेश्याम व रुद्रकुमार उर्फ उर्दे को पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक बाइक चला रहा राधेश्याम नशे की हालत में था, उसे भी चोटें आई हैं। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। उधर, जरवलरोड थाना क्षेत्र में मस्तान (40) सुबह जब सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में सीएचसी मुस्तफाबाद पहुंचाया गया, वहां उसने दम तोड़ दिया। चौकी इंचार्ज अखिलेश पांडेय के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें