फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टस्कर हाथी ने चार बीघा धान की फसल रौंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। भवानीपुर गांव में रात दो बजे के आसपास एक टस्कर हाथी पहुंच गया। हाथी ने किसानों की चार बीघा धान की फसल को रौंद दिया। सुबह वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में जंगल से सटे गांवों में हाथियों की आमद थम नहीं रही है। कतर्नियाघाट रेंज के वनग्राम भवानीपुर में शनिवार रात दो बजे के आसपास एक टस्कर हाथी पहुंच गया। ग्रामीणों के मुताबिक नेपाल के रास्ते खाता कारीडोर होते हुए हाथी गांव में पहुंचा। टस्कर हाथी ने गांव निवासीराकेश गौतम की ढाई बीघा और झगरू डेढ़ बीघा धान की फसल को रौंद दिया।
हाथी की चिंघाड़ सुनकर किसान दौड़े। सभी ने मशाल जलाते हुए पीपा बजाया। सुबह हाथी जंगल की ओर गया। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। सूचना पाकर सदर बीट इंचार्ज जमुना विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षति का आंकलन किया। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बचाव करते हुए रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें