फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे बाद नेपाल सीमा पर शुरू हुआ आवागमन

विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा खुलने पर शुरू हुआ आवागमन। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। पड़ोसी देश नेपाल के बांके जिले में शुक्रवार को निकाय चुनाव के तहत मतदान होने के बाद भारत-नेपाल सीमा रात 12 बजे से खोल दी गई। जिससे दोनों देशों के बीच पुन: आवागमन शुरू हो गया है। निकाय चुनाव के तहत बीते दस मई की रात 12 बजे से दोनों देशों की सीमा सील कर दी गई थी। आवागमन शुरू होने के बाद शनिवार की सुबह से दोनों देशों की सीमा पर काफी चहलपहल दिखाई पड़ी।
विज्ञापन

भारत व नेपाल के बीच आवागमन शुरू होने पर भारतीय क्षेत्र से नेपाल की ओर जाने के लिए मालवाहक वाहनों की कतार सीमा क्षेत्र में लगी रही। सुबह से ही सीमावर्ती रुपईडीहा कस्बा में नेपाली नागरिक घरेलू व अन्य वस्तुओं की खरीदारी करते हुए दिखाई पड़े।
इसके साथ ही भारतीय नागरिकों ने भी नेपाल के बाजारों में पहुंचकर सामान खरीदा। सीता खुलने व पूर्व की भांति आवागमन बहाल होने से दोनों देशों के व्यापारियों में भी खासा उत्साह देखा गया। इस दौरान सीमा क्षेत्र में एसएसबी, पुलिस व नेपाली पुलिस के जवान भी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें