फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की फावड़े से गला काट कर हत्या

विज्ञापन
हरदी थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव में ग्रामीण की फावड़े से काटकर हत्या के बाद जमा भीड़। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
हरदी (बहराइच)। थाना क्षेत्र के खम्हरिया शुक्ल गांव में शनिवार को मजदूर बुलाने गए एक ग्रामीण की रंजिश के चलते दो लोगों ने पिटाई के बाद फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव में अफरा-तफरी मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने पर एएसपी ग्रामीण व सीओ दो थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बेटे की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
हरदी थाना क्षेत्र के जिसकनपुरवा गांव निवासी पवन दूबे (45) पुत्र रामलखन दुबे खेत में काम कराने के लिए मजदूरों की तलाश करने शनिवार को करीब चार बजे खम्हरिया शुक्ल गांव गए थे।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव में वह ललऊ व तिलकू पुत्र रामहेत के घर के सामने से गुजर रहेे थे। तभी एक वर्ष पुराने मामले को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते ललऊ व तिलकू ने पवन दुबे की लाठियों से पिटाई शुरू कर दी। आरोपी लहूलुहान हालत में पवन को घसीटते हुए अपने घर के दरवाजे के सामने लेे गए। इसके बाद घर से फावड़ा लाकर उसका गला काट दिया।
दिनदहाड़े हुई वारदात से गांव में हड़कंप मच गया। वारदात की सूचना मिलने पर एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह, सीओ महसी शंकर प्रसाद व बौंडी और हरदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के बेटे गिरीश की तहरीर पर पुलिस ने ललऊ व तिलकू के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
तो यह था विवाद का कारण
पवन दूबे का भतीजा सूरज खम्हरिया शुक्ल गांव निवासी ललऊ के भाई की बेटी को करीब एक साल पूर्व प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर फरार हो गया था। इसी को लेकर दोनों परिवारों के बीच रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते पवन की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें