फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की गाड़ी से कूदकर भागा चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्रा (बहराइच)। मझरा गांव में चोरी करके भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और डायल 112 पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़े गए चोर को लेकर थाने जा रही थी। तभी रास्ते में चलती गाड़ी से कूदकर चोर भाग गया और पुलिस देखती रह गई। पुलिस हिरासत से चोर के भाग जाने के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं कोतवाली पुलिस ने तहरीर न मिलने की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

कोतवाली मूर्तिहा के ग्राम मझरा में रविवार रात को चोर पहुंच गए। बताया जाता है कि दो चोर ग्रामीणों के मकान में घुस गए, जबकि एक चोर गांव के चौराहे पर निगहबानी कर रहा था। चोरों ने गांव मझरा बझनारी गौडी निवासी छोटेलाल और प्रताप नारायण के यहां से सोने और चांदी के जेवरात, कपड़ा व बर्तन के साथ नकदी पर हाथ साफ किया। इसके बाद सभी फरार हो गए।
पीड़ितों के अनुसार तीन लाख की संपत्ति चोरी हुई है। वहीं आहट पाकर गांव के कुछ ग्रामीण उठ पड़े और गांव के पास निगहबानी कर रहे चोर को पकड़ लिया। इसके बाद चोर की लात घूंसे से पिटाई करते हुए अन्य साथियों के नाम पूछे। चोर ने अपने अन्य साथियों के नाम बताए। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की पुलिस चोर को लेकर कोतवाली जा रही थी। नौबना जंगल में वाहन पहुंचा। तभी चोर वाहन से कूदकर जंगल की ओर फरार हो गया।
विज्ञापन

कोतवाल गणनथ प्रसाद कोतवाल ने बताया कि डायल 112 पुलिस चोर को पकड़कर ला रही थी। चोर घायल था। इसलिए गांव के कुछ ग्रामीण भी पुलिस की गाड़ी में बैठे थे। रास्ते में वह चलती गाड़ी से कूदकर भाग गया। थाने पर चोरी की कोई सूचना नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी और घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें