फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह डिग्री पहुंचा पारा, बढ़ी गलन

Mon, 23 Jan 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
छाया घना काोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तराई में मौसम का मिजाज कड़ा होता जा रहा है। रविवार को सुबह तराई घने कोहरे में लिपटी रही। हालांकि करीब 10 बजे सूरज निकला, लेकिन लोगों को धुंध, ठिठुरन और गलन से निजात नहीं मिली। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। पछुवा हवाओं ने भी परेशान किया। मौसमविदों के मुताबिक आगामी तीन दिन तक तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर चलेगा। रात में तराई का पारा छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


तराई में कड़ाके की ठंड लोगों को बेहाल किए हुए है। शनिवार देर रात से ही पछुवा हवाओं के साथ कोहरा पड़ना शुरू हो गया था। रविवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। साथ ही पछुवा हवा भी चलीं। इससे लोग ठिठुरते रहे। कोहरे के चलते सुबह मैलानी, गोंडा और नेपालगंज प्रखंड की ट्रेनें भी एक से डेढ़ घंटे देरी से चलीं। वहीं सड़क पर वाहन रेंगते दिखे। सुबह घर से निकले मजदूरी पेशा वर्ग के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

करीब 10 बजे सूरज निकला तो जरूर, लेकिन धूप काफी नरम रही। इससे ठिठुरन और गलन से निजात नहीं मिल सकी। फसल अनुसंधान केंद्र के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. एमवी सिंह ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर आगामी तीन दिन तक जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं। रात में तराई का पारा छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें