फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक का पर्याय बने मगरमच्छ को वन विभाग ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। निशानगाड़ा रेंज के मटेही गांव में बीते एक सप्ताह से आतंक का पर्याय बने मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। पकड़े गए मगरमच्छ को गेरूआ नदी में छोड़ा गया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में निशानगाड़ा रेंज के ग्राम पंचायत मटेही गांव में एक सप्ताह पहले मगरमच्छ जंगल की नदी से निकलकर जागापुरवा गांव में पहुचा। जिसे लोगों ने हांका लगाकर भगाया तो वह पड़ोसी गांव राणाफार्म पहुंच गया। जहां प्राथमिक विद्यालय के पीछे स्थित गांव निवासी पूर्व प्रधान अचल नरसिंह के मछली के तालाब में डेरा जमा लिया। पूर्व प्रधान की सूचना पर दलबल के साथ पंहुचे वन विभाग के रेंजर राधेश्याम ने कतर्नियाघाट रेंज की टीम के साथ रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ लिया। जिसे गेरुआ नदी में छोड़ दिया गया। अब ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें