फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सफाईकर्मी की पत्नी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी से मांगा न्याय

Tue, 03 Jun 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
पयागपुर के बनकटा मोहरी में पुलिस पर आरोप लगाने वाला मृतक सफाईकर्मी का परिवार।
विज्ञापन
खुटेहना (बहराइच)। पयागपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनकटा के मजरा मोहरी निवासी मंजू देवी ने पुलिस पर गंभीर आरोप गलाए हैं। मंजू का आरोप है कि उनके पति की हत्या हुई थी, लेकिन घटना के 10 दिन बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। पयागपुर पुलिस जहां कोतवाली देहात में दर्ज करने की बात कह रही है तो वहीं कोतवाली देहात पुलिस पयागपुर में गुमशुदगी दर्ज होने से वहां की घटना बता रही है।
विज्ञापन

मंजू देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पति रामगोपाल सफाई कर्मचारी थे और 24 मई को ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकले थे। इसके बाद उनका शव संदिग्ध हालात में 26 मई को कोतवाली देहात के मक्कापुरवा में एक घर में पड़ा मिला। शव पर चोट के निशान थे, जो सीधे तौर पर हत्या की ओर इशारा करते थे। लेकिन तहरीर के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। महिला ने आरोप लगाया कि घटना को 10 दिन बीत गए, लेकिन कोतवाली देहात व पयागपुर थाने की पुलिस मामला एक दूसरे पर टाल रही है। न तो कोई जांच की गई है और न ही किसी से पूछताछ की गई है। पीड़िता ने बताया कि एसपी से मुलाकात कर केस दर्ज कर हत्यारोपियोंं के गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें