फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव

Tue, 03 Jun 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। कोतवाली देहात की ग्राम पंचायत गनियापुर में नहर के पास झाड़ियों में रविवार की देर रात युवक का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की, लेकन शव की पहचान नहीं हो सकी। वहीं शव मिलने के बाद से क्षेत्र में हत्या कर शव फेंके जाने की चर्चा है।
विज्ञापन


बेड़नापुर चौकी प्रभारी हेमंत सिंह ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक टीम के साथ जांच की गई है। शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों में मृतक की फोटो भेजी गई है। शव तीन से चार दिन पुराना है। मृतक की उम्र लगभग 30 से 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें