फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक कर्मियों ने की हड़ताल, काम बाधित

Thu, 16 Mar 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
हड़ताल पर बैठे डाक कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मांगों को लेकर डाककर्मियों ने गुरुवार को हड़ताल की। इससे प्रधान डाकघर समेत जिले के 32 डाकघरों में काम प्रभावित रहा। डाक सेवाओं के प्रभावित रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पोस्टमास्टरों के हड़ताल में शामिल होने से कार्यालय में कामकाज ठप रहा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ के आवाहन पर कर्मचारियों ने गुरुवार को हड़ताल कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के प्रदर्शन के कारण डाकघरों में लोगों को काफी समस्या हुई। धन निकासी और जमा करने पहुंचे लोगों को दिक्कतों का सामान करना पड़ा।

पोस्टमास्टरों के भी हड़ताल में शामिल होने से परेशानी बढ़ गई। प्रधान डाकघर के डिप्टी पोस्टमास्टर वेद कुमार मिश्र ने बताया कि डाक सेवाएं अधिक प्रभावित नहीं हुई है। कई जगह पोस्टमैनों ने डाक का वितरण किया। कर्मचारियों की तीन एसोसिएशन होने से कई कर्मचारी काउंटरों पर काम करते रहे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने कर्मचारी हितों की अनदेखी के विरोध में गुरुवार को प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधान डाकघर में सभा हुई। डाक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरजकांत पाठक ने वेतन समेत अन्य समस्याओं को लेकर सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।

कर्मचारियों ने इस दौरान न्यूनतम वेतन 18000 से 26000 हजार रुपये करने, मकान किराया समेत अन्य भत्तों में कटौती बंद करने, नई पेंशन व्यवस्था को समाप्त करने, सेवाकाल के दौरान पांच प्रोन्नति प्रदान करने तथा सभी रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई। इस दौरान मंडलीय सचिव अखंड प्रताप सिंह, आरपी सिंह, जितेंद्र मिश्र, वेद कुमार मिश्र, सत्य प्रकाश मिश्र, योगेश बाजपेई, अजय तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें