रुपईडीहा (बहराइच)। फायर बिग्रेड, नानपारा को रुपईडीहा से किसी व्यक्ति ने आग लगने की सूचना दे दी। इस पर फायर बिग्रेड की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई, लेकिन सूचना झूठी निकली। अब अधिकारियों ने उस मोबाइल नंबर की जांच शुरू कर दी है, जिससे सूचना आई थी।
रुपईडीहा कस्बे से किसी व्यक्ति ने फायर ब्रिगेड के प्रभारी उपनिरीक्षक, नानपारा मंहथू को शुक्रवार को दुकान में आग लगने की सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद उपनिरीक्षक की अगुवाई में टीम रुपईडीहा पहुंच गई। वहां पहुंचकर व्यापारियों व समाजसेवियों से पता किया गया तो सूचना झूठी निकली। उपनिरीक्षक महंथू ने बताया कि आग लगने की सूचना मोबाइल नंबर 8447945475 से प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि कस्बे में पहुंचने पर संबंधित नंबर पर कॉल की गई तो स्विच ऑफ बताने लगा। उन्होंने बताया कि गलत सूचना देना अपराध की श्रेणी में आता है। मोबाइल नंबर की जांच कराई जा रही हैं।