कैसरगंज (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर भारत गैस गोदाम के पास दो गाड़ियों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। इनमें ती की हालत गंभीर बताई जा रही है। कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के भारत गैस गोदाम के पास आर्टिका व हुंडई कार में आमने-सामने टक्कर हो गई।
इसमें अर्टिका सवार 72 वर्षीय मैनुद्दीन, 16 वर्षीय जाहिद, 25 वर्षीय मोहम्मद तलहा व 18 वर्षीय साइमा निवासी गण मरोठिया, थाना कैसरगंज व हुंडई सवार 50 वर्षीय जयकुमार, 58 वर्षीय करन सिंह व 20 वर्षीय शिप्रा निवासी किदवई नगर, कानपुर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां मैनुद्दीन की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहीं, जयकुमार व करन सिंह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया।