फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला सेवायोजन कार्यालय के परिसर में सात जून को तीन निजी क्षेत्र की कंपनियों की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि कार्यालय परिसर में सात जून को सुबह 10 बजे फोकल स्किल डेवलेपमेंट, ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक हर्बल आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड व हिमालय मैन पावर सर्विस की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि फोकल स्किल डेवलेपमेंट द्वारा मोबाइल असेंबलिंग के लिए लाइन व सिस्टम ऑपरेटर के 200 पदों के लिए आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिसका वेतन दस हजार है। साक्षात्कार के माध्यम से उनका चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जिला व ब्लॉक हेड के 42 पदों पर स्नातक उत्तीर्ण 20 से 55 आयु वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए चयन किया जाएगा। इन पदों पर 15 हजार वेतन निर्धारित है। सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा मैनपावर सर्विस में आफिस वर्क के लिए 44 पदों पर स्नातक उत्तीर्ण 18 से 40 आयुवर्ग के अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। इस पद पर मासिक वेतनमान 11 हजार निर्धारित किया गया है। सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में कौशल विकास मिशन व आईटीआई प्रशिक्षित युवा जिनका सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण है, वही अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मेले में अभ्यर्थी को अपने समस्त शैक्षिक योग्यता के अंकपत्र व प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की मूल कापी व एक-एक छायाप्रति, पासपोर्ट साइज की दो फोटो के साथ सेवायोजन कार्यालय मेले के दिन समय से उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें