फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज की 62 दुकानों पर मारा छापा, एक लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में संचालित 62 खाद की दुकानों पर कृषि विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा। इस दौरान टीम ने एक दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के साथ तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई शुरू की गई है। अधिकारियों की टीम ने 13 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। जबकि 36 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है। अधिकारियों की इस कार्रवाई से अन्य खाद और बीज दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को जिले की 62 खाद और बीज की दुकानों पर छापा मारा। जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडे ने महसी और नानपारा तहसील क्षेत्र में संचालित खाद व बीज की दुकानों पर जांच की, जबकि एसडीओ कृषि ने कैसरगंज तहसील, मिहीपुरवा तहसील में भूमि संरक्षण आधिकारी, पयागपुर में रामदर्श वर्मा ने छापा मारा।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि एग्री जंक्शन वन स्टॉप खैरीघाट बेहडा में काफी खामियां मिलने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया गया हैं, जबकि मौर्य कृषि केंद्र तिवारीपुरवा, मास्टर खाद बीज भंडार और खान ट्रेडर्स मटेरा का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि 13 दुकान संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। इनके यहां गुणवत्ता परक बीज और खाद नही मिला। उन्होंने बताया कि खाद और बीज के 36 नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें