फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल के ढोल में गन्ना डाल कर किया पेराई सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
नानपारा चीनी मिल में पेराई सत्र का उद्घाटन करते सांसद, डीएम व एसपी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल नानपारा के गन्ना पेराई सत्र 2021-22 का शुभारंभ मंगलवार को सांसद अक्षयवरलाल गोंड ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी सुजाता सिंह के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच विधि विधान के साथ किया। चीनी मिल के ढोल में गन्ना डाल कर पेराई सत्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पेराई सत्र के शुभारंभ अवसर पर मिल में हवन, बैल पूजन, कांटा व बाट पूजन का कार्यक्रम परंपरागत ढंग से सम्पन्न हुआ। सांसद ने अधिकारियों के साथ मिल गेट पर बैलगाड़ी से अपनी उपज लाने वाले ग्राम गुलालपुरवा के किसान मोतीलाल व ट्रैक्टर-ट्रॉली से उपज लाने वाले ग्राम मसूदनगर बस्थनवा के किसान बदलू राम का माल्यार्पण एवं उपहार भेंट कर स्वागत किया। बैलगाड़ी के बैलों की पूजा कर उन्हें गुड़ खिलाया।
सांसद ने अन्य अतिथियों के साथ मिल गेट पर आई प्रथम ट्रॉली व बैलगाड़ी की तौल कराकर किसानों को तौल पर्ची प्रदान की। इसके बाद डीएम ने मिल हाउस, ब्वायलर, ब्वायलिंग हाउस, ड्रायर हाउस का निरीक्षण कर मौके पर मौजूद महाप्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी व अन्य अधिकारियों से मिल के संचालन, उत्पादन व गन्ना आपूर्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी गन्ना तौल केंद्र पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही तौल केंद्रों पर किसानों के लिए मानक के अनुसार समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। इस मौके एसडीएम नानपारा अजित परेश, सीओ नानपारा डॉ. जंग बहादुर यादव, महाप्रबंधक प्रदीप त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी शैलेश कुमार मौर्या, मिल संचालक मंडल के पूर्व पदाधिकारियों योगेश प्रताप सिंह, नरेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह प्रगतिशील कृषक शिवशंकर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें