फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: पीएम मोदी महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास, वर्चुअल उद्घाटन की सारी तैयारियां पूरी

Mon, 15 Feb 2021 03:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर चित्तौरा स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक के वर्चुअल उद्घाटन में जिलेवासियों से रूबरू होने के लिए मंच पर 30 फीट की एलईडी लगाई जाएगी। सजीव प्रसारण के लिए 12-12 फीट की आठ एलईडी और लगाने की तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले हर व्यक्ति को पीएम मोदी दिखाई दें, इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से हाईटेक व्यवस्था की जा रही है। कोई कमी न रह जाए, इसके लिए रविवार को कार्यक्रम स्थल का कमिश्नर व डीआईजी ने जायजा लिया। जिले के प्रभारी मंत्री ने भी अधिकारियों से चल रही तैयारी के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


चित्तौरा में महाराजा सुहेलदेव स्मारक की प्रतिमा का शिलान्यास कार्यक्रम 16 फरवरी को प्रस्तावित है। वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। कार्यक्रम में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी जिले में रहेगी। वर्चुअल उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री सबसे रूबरू हो सकें, इसके लिए मंच पर 30 फीट की एलईडी लगाई जाएगी। कार्यक्रम में शिरकत करने वाले लोगों को कोई समस्या न हो। इसके लिए पंडाल में 12-12 फीट की आठ एलईडी और लगाने की तैयारी की जा रही है।

कार्यक्रम में सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी होने के कारण तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। रविवार को आयुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव व डीआईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद डीएम शंभु कुमार को कमिश्नर ने बेहतर कार्य कराने के दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ कविता मीना, एडीएम जयचंद्र पांडेय, एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनिल कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें