फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा से भरी कार छोड़कर भागे तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर मरीमाता मंदिर गेट के सामने चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार में गांजे की खेप बरामद की है। जबकि कार सवार तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने बरामद गांजा व कार को सीज करके दो अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिले में अज्ञात शव मिलने के बाद चेकिंग अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। देहात कोतवाल ओमप्रकाश चौहान रविवार सुबह दल-बल के साथ लखनऊ-बहराइच हाईवे स्थित मरीमाता मंदिर के निकट वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी लखनऊ की ओर से एक कार आती दिखाई दी। रोकने पर दो लोग कार वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिग्गी में तीन बड़े बोरों में रखा 79 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। कार व बरामद गांजा को पुलिस ने सीज कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत करीब आठ लाख रुपये है। कार व गांजा सीज करके दो अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें