फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: पीलीभीत से नेपाल जा रही है बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत व 56 घायल

Thu, 21 Nov 2019 11:30 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच के थाना नानपारा व मोतीपुर बॉर्डर स्थित ग्राम लक्ष्मणपुर मटेही के पास पीलीभीत से लखीमपुर होते हुए नेपाल जा रही एक बस बृहस्पतिवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई।

विज्ञापन


हादसे में करीब 56 लोग घायल हो गए जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। बस नंबर यूपी 81 एएफ 8764 पीलीभीत से नेपाल जा रही थी। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई।

सूचना पाकर डायल 112, स्थानीय पुलिस की मदद व एंबुलेंस द्वारा सभी को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक व्यक्ति वीरपाल पुत्र कालीचरण (40) निवासी जहानाबाद पीलीभीत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घायलों में से 23 लोगों को मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। अन्य को फर्स्ट एड के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें