घायलों को अस्पताल ले जाती एंबुलेंस।
- फोटो : amar ujala
बहराइच के थाना नानपारा व मोतीपुर बॉर्डर स्थित ग्राम लक्ष्मणपुर मटेही के पास पीलीभीत से लखीमपुर होते हुए नेपाल जा रही एक बस बृहस्पतिवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में करीब 56 लोग घायल हो गए जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई। बस नंबर यूपी 81 एएफ 8764 पीलीभीत से नेपाल जा रही थी। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई।
सूचना पाकर डायल 112, स्थानीय पुलिस की मदद व एंबुलेंस द्वारा सभी को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने एक व्यक्ति वीरपाल पुत्र कालीचरण (40) निवासी जहानाबाद पीलीभीत को मृत घोषित कर दिया।
घायलों में से 23 लोगों को मेडिकल कॉलेज बहराइच के लिए रेफर कर दिया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है। अन्य को फर्स्ट एड के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।