फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

242 रिक्रूटों को दिलाई गई पद की शपथ

Fri, 07 Apr 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
खुशी जताते पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस लाइंस मैदान में शुक्रवार को 23वें दीक्षांत समारोह परेड का आयोजन हुआ। डीआईजी गोंडा ने परेड की सलामी लेते हुए रिक्रूट जवानों को कर्तव्यनिष्ठा और पद की शपथ दिलाई। जवानों में प्रशिक्षण हासिल करने के बाद गजब का उत्साह देखा गया। 
विज्ञापन


दीक्षांत परेड में मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल अनिल कुमार राय ने परेड की सलामी ली। उन्होंने रिक्रूट आरक्षियों को अपने कर्तव्यों को सफलता पूर्वक निर्वहन के लिए उनको पद की शपथ दिलाई।

डीआईजी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी जवान अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए प्रतिदिन व्यायाम जरूर करें। जनता के बीच उच्च स्तर की पुलिसिंग व्यवस्था कायम करने का संकल्प लेते हुए लोगों से मित्रवत व्यवहार की भी शपथ लें।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने रिक्रूट आरक्षियों के कुशल एवं उच्च कोटि के प्रशिक्षण के लिए जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी लाइंस एसके यादव, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइंस जय प्रकाश सिंह व प्रशिक्षकों को पुरस्कृत करने की घोषणा की।

परेड का संचालन प्रथम कमांडर रिक्रूट आरक्षी शैलेश कुमार, द्वितीय कमांडर विरेन्द्र कुमार वर्मा व तृतीय कमांडर अनिल कुमार ने किया। इस मौके पर डीएम अजय दीप सिंह, जनपद न्यायधीश प्रेमकला सिंह, अपर पुलिस ग्रामीण देवेंद्र नाथ, एलआईयू निरीक्षक ओपी दूबे, पीआरओ गोविंद कुमार आदि मौजूद रहे।

प्रशिक्षण कोर्स के छह माह के अंत एवं बाह्य विषयों की परीक्षा में विभिन्न समूहों में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले आरक्षी देवेश कुमार यादव व मोहित यादव तथा अलग-अलग समूहों में अधिकतम अंक हासिल करने वाले कुल छह आरक्षियों व कार्यक्रम के संचालक सरदार सर्वजीत सिंह को मुख्य अतिथि डीआईजी द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें