फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सभी रोगों की होगी निशुल्क जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों को विभिन्न जांचों के लिए अब दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज में सभी जांचों की सुविधा मरीजों को पूर्ण रूप से निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज में हार्मोनल एनालाइजर मशीन का संचालन शुरू कर दिया गया है। अब सभी गंभीर रोगों की जांच की सुविधा मरीजों को एक ही छत के नीचे मुहैया हो सकेगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में विभिन्न गंभीर रोगों के मरीज प्रतिदिन काफी संख्या में आते हैं। अभी तक गंभीर रोगों की जांच के लिए चिकित्सक मरीजों को निजी पैथॉलाजी में ही भेजते थे। जिससे मरीज महंगी जांच कराने के लिए मजबूर होते थे। अब मरीजों को इस समस्या से राहत मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। गंभीर रोगों से ग्रस्त मरीजों को निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल कॉलेज में हार्मोनल एनालाइजर मशीन का संचालन शुरू कर दिया गया है।
इस मशीन में 109 पैनल हैं, प्रत्येक पैनल पर 15 जांचों की सुविधा है। जिसमें थायराइड प्रोफाइल, विटामिन डी, फ्री थायराइड प्रोफाइल, हार्ट ब्लॉकेज, कैंसर मार्कर, हेपेटाइटिस, रोटावायरस इंफेक्शन, रूबेला प्रोफाइल समेत 1600 जांचें की जा सकेंगी। बॉयोकेमिस्ट्री विभाग के चिकित्सक डॉ. ईशान पराशर ने बताया कि यह मशीन संचालित होने से महिलाओं में हार्मोंस की कमी को जांचकर उनका इलाज किया जा सकेगा। इसके साथ ही गंभीर रोगियों की जांच व उनके इलाज में काफी मदद मिलेगी। मरीजों को निजी पैथॉलाजी जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्हें यहीं गंभीर रोगों के निशुल्क जांच की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें