फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ को गोली मारने वालों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बाबागंज में सराफा व्यवसायी के साथ हुए गोलीकांड मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। घटना का खुलासा करने के लिए एसपी ने चार टीमें लगाई हैं, लेकिन कोई अहम सुराग पुलिस को नहीं लग सका है। घायल सर्राफ की हालत गंभीर होने के कारण इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पीड़ित का परिवार दहशत में है। गांव में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। चौकी से लगभग 50 मीटर की दूरी पर हुई घटना ने एक बार फिर से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के मेला रोड बाबागंज निवासी पिंटू सोनी (50) पुत्र स्व. श्याम बिहारी सोनी की दुकान घर में स्थित है। मंगलवार की रात लगभग आठ बजे असलहे से लैस तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे और व्यापारी का अपहरण करते हुए ले जाने लगे। व्यवसायी ने विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली व्यवसायी के पेट में लगी। गोली की आवाज सुनकर लोग एकत्र हुए तो बदमाश गाड़ी छोड़कर भाग निकले। घायल सर्राफ को इलाज के लिए जिला अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना पर एसपी सुजाता सिंह, एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव देर रात पीड़ित के घर पहुंचे और परिवारीजनों से वार्ता कर घटना की पूरी जानकारी ली। एसपी ने घटना का खुलासा करने के लिए चार टीमें लगाई हैं, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई अहम सुराग नहीं लगा है। घटना के बाद परिवार सहमा हुआ है। अपराधियों के बुलंद हौसलों को देखकर परिवारीजनों में दहशत व्याप्त है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

ढाई माह बाद जांच ठंडे बस्ते में
नगर कोतवाली क्षेत्र के सूफीपुरा मोहल्ला निवासी रवि कुमार रस्तोगी की बेड़नापुर के पास आभूषण की दुकान है। बीते 15 सितंबर को यह ज्वैलर्स से भरे बैग को लेकर वापस आ रहे थे तभी बहराइच-चहलारीघाट मार्ग पर मोगलहा के पास कट्टे के बल पर सोने-चांदी से भरे बैग को छीन कर भाग गए थे। ढाई महीने बाद पुलिस ने जांच करने की बात कहकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।
बीसी संचालक को भी मारी गई थी गोली
रिसिया थाना क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी प्रभात ओझा बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक की बीसी का संचालन करते हैं। बीते 20 अक्तूबर को वह रुपये से भरे बैग को लेकर रिसिया जा रहे थे। तभी रास्ते में नकाबपोश बदमाश ने लूट के इरादे से गोली मार दी थी। 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
खुलासा करने के दिए गए है निर्देश
अपराध को रोकने के लिए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। मुखबिर को भी अलर्ट कर दिया गया है। जिले में बीते दिनों हुई घटनाओं का खुलासा करने के लिए थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। जांच चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी नगर बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें