फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क किनारे लावारिस मिली नवजात

Sun, 29 Oct 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/रामगांव। थाना क्षेत्र में बहराइच-नानपारा मार्ग के किनारे झाड़ियों में शनिवार की रात एक नवजात पड़ी मिली। सूचना पर पहुंचे रामगांव थाना प्रभारी ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र में बहराइच-नानपारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात राहगीर गुजर रहे थे। इसी दौरान तुलसीपुर तिराहे के पास राहगीरों ने एक नवजात के रोने की आवाज सुनी। राहगीरों ने पास जाकर देखा तो एक नवजात बच्ची झाड़ियों में पड़ी थी।
रामगांव थाना प्रभारी शशि कुमार राणा व गभीरवा चौकी प्रभारी अजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। बच्ची को कांपता हुआ देखकर थाना प्रभारी ने तत्काल तौलिया मंगवाकर उसे उसमें रखा और इलाज के लिए लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहीं क्षेत्र के ग्रामीण नवजात को जन्म देने वाले मां-बाप को कोसते नजर आए।
विज्ञापन



सीडब्लूसी अध्यक्ष ने दिया बेहतर इलाज का निर्देश
बहराइच। थाना रामगांव क्षेत्र में तुलसीपुर चौराहे पास पड़ी नवजात का कुशलक्षेम जानने के लिए रविवार को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव अस्पताल पहुंचे। बाल सरंक्षण अधिकारी शिविका मौर्य के साथ आईसीयू वार्ड पहुंच कर उन्होंने नवजात की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। साथ ही सीएमओ को नवजात के उपयुक्त इलाज कराने के निर्देशित किया। डीएम मोनिका रानी को भी पत्र प्रेषित कर बेहतर इलाज के लिए अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें