फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट पर मानव तस्कर से छुड़ाई गई नेपाली किशोरी

Thu, 19 Dec 2024 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रुपईडीहा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा स्थित इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट से गुजर रही भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा से बृहस्पतिवार को एक किशोरी को मानव तस्कर के चंगुल से आजाद करवाया गया।
विज्ञापन

एसएसबी 42वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट राज रंजन ने बताया कि मैत्री बस में सवार एक नेपाली किशोरी व युवक से संदेह के आधार पर पूछताछ की गई। युवक ने अपना नाम नेपाल के नौबहिनी वार्ड निवासी महित परियार व किशोरी ने संजना बताया। कड़ाई से पूछताछ में युवक ने खुद के जालंधर में कार्य करने व किशोरी को शादी के लिए ले जाने की बात कही। वहीं किशोरी ने जालंधर में रह हरे माता-पिता के पास जाने की बात कही। कमांडेंट ने बताया कि दोनों के जवाब में विरोधाभास होने पर युवक को नेपाल पुलिस व किशोरी को नेपाल पुलिस की मौजूदगी में नेपाल एनजीओ को सौंपा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें