फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तालाब में डूबकर युवक की मौत

Thu, 19 Dec 2024 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नवाबगंज थानाक्षेत्र में तालाब में डूबकर युवक की मौत के बाद बिलखते परिजन।
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। स्थानीय थाना के ग्राम पंचायत उमरिया के मजरा नंदा गांव में बुधवार को तालाब में गांव निवासी युवक का शव उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने जाल डलवाकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना पाकर मृतक के रोते-बिलखते परिजन भी तालाब किनारे आ गए।
विज्ञापन

नंदा गांव निवासी रामनरेश (38) का शव गांव के बाहर स्थित तालाब में पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया वे सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। दोपहर तक घर न लौटने पर खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान तालाब किनारे लगे खेत में गन्ना काट रहे मजदूरों ने उनकी चप्पल पड़ी देखी और पुलिस को सूचना दी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मछुआरों ने तालाब में जाल डालकर शव को बाहर निकाला गया। पत्नी कृष्णावती इलाज कराने के लिए सेमरा गांव गईं थीं। एक बेटा और एक बेटी है। मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन


युवक नशा करने का आदी बताया जा रहा है, नित्यक्रिया के लिए तालाब किनारे गए थे और पैर फिसलने से डूबकर मौत हो गई।
नवाबगंज थानाध्यक्ष, शीला यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें