फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सूची से नाम नदारद, मतदान से रह गए वंचित

Mon, 13 May 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
दलजीतपुरवा गांव के मतदाताओं ने बीएलओ पर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को हुए मतदान के दौरान मतदाता सूची में जमकर गड़बड़ी दिखी। हालात ये रहे कि कई मतदाताओं के नाम सूची से नदारद हो गए। मतदाता अपने-अपने बूथों से बैरंग लौटते दिखाई दिए। वहीं दलजीतपुरवा गांव के मतदाताओं ने बीएलओ पर मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया।
लोकसभा चुनाव की घोषणा होने से पूर्व ही जिले में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। इस दौरान प्रशासन की ओर जिले के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों में बीएलओ की तैनाती कर मतदाता सूची में छूटे व युवा मतदाताओं का नाम जोड़ने का निर्देश दिया गया था। लेकिन सोमवार सुबह जब मतदान प्रारंभ हुआ तो मतदाता सूची में जमकर गड़बड़ी सामने दिखाई दी।
विज्ञापन

मतदाता सूची में शहर के मीराखेल पुरा निवासी महीप सिंह के परिवार के चार वोट नदारद होने पर वे काफी नाराज दिखाई दिए। इसके अलावा इसी मोहल्ले के करीब दो दर्जन से अधिक मतदाता भी इस बार मतदान करने वंचित रह गए।
वहीं शहर के मेवातीपुरा मोहल्ला निवासी महिला नीरज भी मतदाता सूची में नाम नदारद होने से वोट नहीं डाल सकीं। इसके अलावा शहर के दरगाह, गुदड़ी व बड़ीहाट आदि मोहल्लों में भी कई मतदाता सूची में नाम न होने से मतदान से वंचित रहे।
विज्ञापन

जिले के दलजीत पुरवा गांव के मतदाताओं ने भी यहां के बीएलओ जलालुद्दीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मतदाताओं का आरोप है कि दलजीतपुरवा गांव में बूथ संख्या 14 में तैनात बीएलओ एक पार्टी के कार्यकर्ता के भाई हैं जबकि इसी बूथ पर उनके भतीजे को एजेंट बना दिया गया था। मामले में क्षेत्र के मतदाताओं ने बीएलओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए वीडियो भी वायरल किया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें