फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सड़क हादसों में नवविवाहिता सहित तीन की मौत, दो घायल

Mon, 13 May 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर, कोतवाली देहात, श्रावस्ती जिले में हुईं दुर्घटनाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी। फखरपुर/चित्तौरा (बहराइच)। अलग-अलग तीन स्थानों पर हुए सड़क हादसों में नवविवाहिता सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल दो लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बौंडी थाना क्षेत्र के अलीपुर दरौना गांव निवासी आशिया उर्फ मुन्नी (20) सोमवार को पति शादाब के साथ बाइक से ससुराल से मायके धनराजपुर जरवल रोड जा रही थी। जब उनकी बाइक फखरपुर थाना क्षेत्र के ऐमा जलालपुर गांव के पास पहुंची। तभी बाइक में डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे आशिया उछलकर जमीन पर गिर पड़ी और डंपर उनके सिर को कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति के हेलमेट लगाए होने से उसे हल्की चोट आई है। मृतका के भाई मोहम्मद वसीम ने बताया कि उसकी शादी बीती 17 अप्रैल को शादाब से हुई थी। अभी हाथों की मेंहदी का रंग फीका भी नहीं पड़ा था कि उसकी मौत हो गई। दो बहन दो भाइयों में तीसरे नंबर की थी। पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। मौत से पिता वाहिद अली सहित अन्य परिजन बेहाल है।
विज्ञापन


ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, पति की मौत
चित्तौरा। हरदी थाना क्षेत्र के कोलैला मौजा पिपरी गांव निवासी रामनारायण (40) रविवार को बाइक से पत्नी किरनदेवी (38) के साथ ससुराल जौहरा दरगाह थाना आए हुए थे। देर शाम वापस लौटते समय कोतवाली देहात क्षेत्र के मुगलहा सीतापुर रोड के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दंपती सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात उपचार के दौरान रामनारायण ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि रामनारायण के दो पुत्र व एक पुत्री है। मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था। वहीं महिला का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल अधेड़ ने तोड़ा दमश्रावस्ती जिले के गिलौला थानाक्षेत्र के एकडंगवा गांव निवासी गंगाराम (48) रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान रविवार की रात उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें