फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता ने एंबुलेंस में दिया पुत्री को जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

विज्ञापन
महसी के बेहड़ा में एंबुलेंस में प्रसव के बाद मौजूद मां व बच्चा। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। विकासखंड तेजवापुर अंतर्गत ग्राम मटेरा कला निवासिनी एक प्रसूता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय प्रसव पीड़ा बढ़ने पर ईएमटी ने एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव कराया। महिला ने पुत्री को जन्म दिया। पुत्री के जन्म के बाद जच्चा-बच्चा को सीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम मटेरा कला निवासिनी गीता देवी पत्नी छोटकन्ने गर्भवती थी। रविवार की सुबह प्रसव पीड़ा बढ़ने पर परिजन एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ने से महिला की हालत बिगड़ने लगी। ऐसे में एंबुलेंस चालक ने एक पेड़ के नीचे एंबुलेंस रोक दी। एंबुलेंस में तैनात ईएमटी शिवमोहन पांडेय ने महिला सुरक्षित प्रसव कराया। प्रसव के बाद महिला व नवजात को पीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। महिला के सुरक्षित प्रसव पर परिजनों ने ईएमटी के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें