फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जहर खिलाने का आरोप

Mon, 25 Sep 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतका के पिता ने दी तहरीर, तीन माह की गर्भवती थी मृतका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के ससुरालीजन दाह संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंबरपुर निवासी मंजू (20) की रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंजू की मौत के बाद ससुराली जनों ने दाह संस्कार की तैयारी शुरु कर दी। इसी दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता मोतीपुरवा निवासी फौजदार ने जबरन जहर खिलाकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। मृतका के पिता फौजदार ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ससुराली जन दहेज के लिए मारपीट करते थे। दहेज लोभियों ने तीन माह की गर्भवती को दहेज न मिलने पर जहर देकर मार दिया। वहीं बिना सूचना दिए दाह संस्कार की तैयारी में जुटे थे। पुलिस के पहुंचने पर सभी घर छोड़ कर भाग गए। थाना प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया की तहरीर मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें