फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Fri, 27 Sep 2024 06:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
लक्ष्मी की फाइल फोटो। :स्रोत परिजन
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र के यादवपुर निवासी लक्ष्मी मिश्रा (24) का शव बुधवार की शाम संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन



फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बसंता निवासी लक्ष्मी मिश्रा का विवाह कोतवाली देहात क्षेत्र के यादवपुर निवासी प्रदीप मिश्रा के साथ हुआ था। उनके एक डेढ़ साल का पुत्र भी है। बुधवार शाम लक्ष्मी का शव उसके घर में छत के कुंडे से बंधे फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। पति प्रदीप ने बताया कि लक्ष्मी ने क्यों फांसी लगाई, इसकी जानकारी नहीं है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें