फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: युवक की मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

Fri, 27 Sep 2024 06:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कोतवाली देहात क्षेत्र के काशीराम कालोनी निवासी गुरजीत सिंह सोढ़ी (35) की बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की सूचना पर पहुंची बहन ने मृतक भाई की पत्नी पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन



मृतक गुरजीत की बहन सलारगंज मोहल्ला निवासी नेहा साहू ने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या खुद उनकी पत्नी ने की है। बताया कि जब वह घर पहुंची तो भाई का शव पड़ा था। पूछने पर भाभी ने बताया कि वह बाथरूम में गिर गए थे और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।

बहन ने आशंका जताई कि भाभी ने ही उसके भाई की हत्या कर दी है। अब इसे हादसा दिखाने की कोशिश की जा रही है। इस मामले को लेकर बहन ने मृतक की पत्नी के खिलाफ पुलिस में तहरीर भी दी है। कोतवाल परमानंद तिवारी ने बताया कि मौके पर जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें