फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मृतका के कार्ड पर चार वर्ष से राशन ले रहा कोटेदार

Wed, 14 Aug 2024 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सरकारी राशन कोटेदार ने फर्जीवाड़ा कर चार साल पहले मृत हो चुकी महिला के कार्ड पर अपना नाम अंकित करा लिया। इसके बाद लगातार राशन निकालते हुए अनुचित लाभ लेते रहे। जब मृतक के बेटे को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने शिकायत की। जिसपर कोटेदार ने उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के बौवा निवासी शंकर दयाल तिवारी ने कोर्ट में वाद दायर किया था। बताया था कि उनकी मां रामप्यारी की मौत चार वर्ष पहले हो चुकी है। बौवा गांव के कोटेदार राजकुमार ने उनकी मां के कार्ड पर खुद को भतीजा बताकर अपना नाम दर्ज करा लिया। पिछले चार वर्षों से फर्जी तरीके से कोटेदार अपना अंगूठा लगाकर अनुचित लाभ प्राप्त कर रहा है। उन्होंने बताया कि कोटेदार अनुसूचित जाति से है, जबकि मृतक सामान्य जाति से थी।
कोटेदार फर्जी दस्तावेज की कूटरचना कर फायदा उठा रहा है। उन्होंने जब शिकायती पत्र दिया तो कोटेदार ने जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर हुजूरपुर पुलिस ने कोटेदार पर फर्जी दस्तावेज, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें