फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो बनाने पर चाकू से हमला, भाई-बहन घायल

विज्ञापन
बहराइच के कल्पीपारा में चाकू के हमले में घायल युवक। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। सिंघा परासी कल्पीपारा में मामूली बात पर विवाद हो गया। बात बढ़ी तो मामला गाली गलौज तक पहुंच गया। महिला द्वारा दी जा रही गाली का युवक ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह बात महिला के बेटे को नागवार गुजरी गुजरी और चाकू से युवक पर हमला कर दिया। भाई को बचाने दौड़ी बहन पर भी चाकू से हमला कर दिया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के सिंघा परासी कल्पीपारा निवासी अभिषेक यादव (34) पुत्र बाबूराम यादव अपने घर के सामने पानी डाल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस की महिला ने किसी बात को लेकर नाराजगी जताई। बात बढ़ने लगी तो महिला ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि युवक ने महिला द्वारा दी जा रही गाली की वीडियो बनाने लगा। यह बात पड़ोसी महिला व उसके बेटे को नागवार गुजरी। महिला के बेटे ने पास में रखे चाकू से अभिषेक पर हमला कर दिया। भाई पर हमला होता देख बहन नीलम बचाने दौड़ी।
आरोप है कि पड़ोसी ने बहन पर भी चाकू से हमला कर दिया। चीख मची तो आसपास के लोग दौड़े तब जाकर मामला शांत हुआ। चाकू के हमले से भाई-बहन दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दरगाह थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जा रही है। घायलों का डॉक्टरी परीक्षण हो रहा है। तहरीर मिलते ही जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें