फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट मिलते ही सपा प्रत्याशी ने किया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लंबे इंतजार व कयासों के बीच बुधवार को सपा ने जिले में प्रत्याशियों के नाम की अंतिम सूची जारी की तो मटेरा के प्रत्याशी ने टिकट वापस कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। जिले की बची दोनों सीटों पर टिकट फाइनल करने को लेकर काफी समय से मंथन चल रहा था। बुधवार को मंथन का दौर खत्म हुआ तो चर्चाओं का नया दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने जिले के प्रत्याशियों के नामों की सूची तीन चरणों में जारी की। आखिरी चरण में कैसरगंज व मटेरा की सीट पर नाम को लेकर मंथन चल रहा था। इस बीच कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे थे। बुधवार की शाम को कयासों का दौर खत्म हुआ और सूची जारी हुई। सपा की ओर से जारी सूची के अनुसार मटेरा सीट से मोहम्मद रमजान व कैसरगंज सीट से मसूद आलम खान को उम्मीदवार बनाया गया। सूची जारी होने के एक घंटे बाद ही मटेरा प्रत्याशी मोहम्मद रमजान ने टिकट वापस करने की घोषणा कर दी। टिकट वापस होने की घोषणा होने के बाद जिले के सपाइयों में हड़कंप मच गया। आलम यह रहा कि जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। वहीं, टिकट वापस करने की पुष्टि पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने भी की।
मटेरा विधानसभा सीट से यासर शाह विधायक हैं। इस बार इनको सदर सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया गया है। चर्चा रही कि मटेरा सीट से यासर शाह की पत्नी चुनाव लड़ेंगी। बीच में वह क्षेत्र में काफी सक्रिय रहीं, लेकिन रमजान का टिकट फाइनल होने के बाद कयासों पर विराम लग गया। जैसे ही बुधवार की शाम रमजान ने टिकट वापस करने की घोषणा की तो कयासों व चर्चाओं का बाजार फिर गर्म हो गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मटेरा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है, लेकिन मैं वहां से चुनाव नहीं लडू़ंगा। अगर श्रावस्ती सीट से राष्ट्रीय अध्यक्ष विचार कर टिकट देंगे तो चुनाव लड़ूंगा। टिकट नहीं मिलता है तो फिर यहां की जनता जो कहेगी उसी के आधार पर निर्णय लूंगा।
विज्ञापन

- मोहम्मद रमजान, घोषित प्रत्याशी, मटेरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें