भगड़वा (बहराइच)। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खरगापुर में रविवार को एक मासूम की बाल्टी में भरे पानी में डूबकर मौत हो गयी। पिता संतोष बाजपेई ने बताया कि उनकी बेटी (13 माह) बिस्तर पर खेल रही थी।
इसी दौरान वह पास रखे 20 लीटर की बाल्टी में गिर गई। इलाज के लिए उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से घर में कोहराम मचा है। (संवाद)